शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

वो सुना ही कहाँ

उसके संसार का
एक मैं ही सितारा था
मान सम्बन्धो का वो रखा ही कहाँ
मैंने कहा था बहुत कुछ
वो सुना ही कहाँ
अपना पराये का भेद बताता देता उसे 
बताना चाहा 
वो सुना ही कहाँ

बात को बतंगड़ बना ले गए
हाथ आएगा क्या
ये समझा ही कहाँ

उत्तर मिल गया होता हर प्रश्न का
आंख के अश्क को 
उसने पढ़ा ही कहाँ

पत्तों में भी कुछ काँटे थे
फूल के खातिर उसने
इन पत्तों को देखा ही कहाँ
 
मूल #मैथिली गीत से प्रेरित
©nitesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें