सोमवार, 6 जनवरी 2020

वर्तमान राजनीतिक समस्या

देश की आधारभूत समस्या ,महंगाई, बेरोजगारी,जमाखोरी, कानून व्यवस्था, चिकित्सा आदि सब कहीं गुम हो गए या अब यह समस्या है ही नही, या इस समस्या से पक्ष विपक्ष भटक गए,  बहुत चालाकी से देश CAA और NRC जैसे अफवाह वाली तथ्यों में उलझकर सरकार को विपक्ष फायदा पहुँचा रही है। विपक्ष देश को जानबूझकर किसी तानाशाही परिपाटी पर ले जाना चाहती है। आज की युवा जब तक इस साजिश को समझ पाएगी देश बहुत पीछे जा चुका होगा। विपक्ष बहुत और बहुत कमजोर होता जाएगा और पक्ष तानाशाह होता जाएगा। देश हित मे  कांग्रेस, और परिवारवादी क्षेत्रीय पार्टी लपने नेतृत्व में परिवर्तन कर नई पीढ़ी के विचारवान युवा को नेतृत्व सौंप दें। अपनी निजी स्वार्थ में देश को बर्बाद न करें। आज भाजपा कांग्रेस के शाशन काल  के कतरनों की होली जला रहा है, और विपक्ष इसके इर्दगिर्द डांडिया कर रहा है।  आम जनता रोटी कपड़े की जुगाड़ में व्यस्त है, हराम की कमाई वाले युवाओं को दंगा भड़काने में व्यस्त है ,लेखक ,पत्रकार, फिल्मकार,स्तंभकार ,बौद्धिक माफिया वर्तमान स्थिति में अपना स्वार्थ तलाश रहे है, राजनीति के द्वार पर राज्यसभा के टिकट या अवार्ड की भूमिका बना रहे है। मूलभूत समस्या कहीं गुम है।
©nitesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें